ड्रेन निर्माण मे निम्न मान की सामग्री का व्यवहार करने को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग – स्थानीय वासिन्दा व नगर के बुद्धिजीवी

2 Min Read

अब्दुल रजाक खान @राजगांगपुर :- 12 अक्टूबर 2024 शनिवार राजगांगपुर नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में डेली मार्केट के पास ड्रेन निर्माण का काम चल रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सामग्री मे अनियमितता देखी जा रही है आपको बताते चले ड्रेन निर्माण कार्य करने के लिए जो सामग्री व्यवहार कि जा रही है जैसे सीमेंट, जो कि बोरी के अंदर पूरी तरह से पत्थर हो चुके हैं उसे ठेकेदार द्वार तोड़-तोड़ कर गिट्टी और बालू मे मिक्स करके ड्रेन निर्माण का काम करवाया जा रहा है

जिसे देखकर नगर के बुद्धिजीवियों व स्थानीय लोगों ने सवाल उठा रहे है कि किस प्रकार नगरपालिका के अधिकारी व अभियंता ठेकेदार द्वारा निम्न मान की सामग्री व्यवहार कर ड्रैन निर्माण का कार्य करने की अनुमति दिए है जो कि निम्न स्तर के काम हो रहा है इसे देखकर तो लग रहा है कि सरकारी पैसे का पूरा पूरा दुरुपयोग किया जा रहा हैं ।

गौरतलब है कि ठीकेदार द्वारा किए जाने वाले घटिया स्तर के काम की सुध लेने वाला कोई नहीं है जिसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है और नगर के बुद्धिजीवियों द्वारा नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी से उक्त ड्रेन निर्माण के कार्य मे निम्न मान की सामग्री व्यवहार करने को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही हैं ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *