डी.के.सोनी को मिला अटल सेवा रत्न सम्मान और  इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड 2024

3 Min Read
Advertisement


अंबिकापुर।विश्व भ्रष्टाचार निरोधक जन परिषद एवं WAC ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने होटल साउथ एवेन्यू इंदौर में विभिन्न कार्य क्षेत्रो जैसे शिक्षा, खेल, समाजसेवा, पत्रकारिता, लेखन, कला साहित्य, योग, चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को अटल सेवा रत्न सम्मान 2024 एवं इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड 2024 से सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा डीप प्रज्वालित एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया, कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा जिले से आने वाले अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी.के. सोनी को भी आमंत्रित किया गया था जहा पर डॉ डी.के. सोनी को दो अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमे रामायण में बने हनुमान दारा सिंह के पुत्र और फिल्म  एक्टर बिंदू दारा सिंह के कर कमलों से अटल सेवा रत्न सम्मान 2024 के माध्यम से बेस्ट आरटीआई एक्टिविस्ट का अवार्ड दिया गया।

इसके अलावा  WAC ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा भी डॉ डी.के. सोनी को इंटरनेशनल प्रेस्टीफियस अवार्ड 2024 सेशन 4 के मध्यम से भी बेस्ट आरटीआई एक्टिविस्ट का अवार्ड 1980 दशक के फिल्मों में अपनी खलनायक का लोहा मानने वाले एक्टर रंजित के करकमलों से दिया गया। संस्था के प्रमुख डॉ विजय बजाज द्वारा कहा गया की हमारी हमेशा से कोशिश रही है कि लोगों तक कैसे और किस तरह मदद पहुंचाते हुये सेवा कार्य किया जा सके और देश-विदेश से ऐसे ही होनहार व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चयनित कर सम्मानित किया गया है।

सभी सम्मानित हुये लोगों के द्वारा लगातार सेवा कार्य किये जा रहे है। हमारे फाउंडेशन द्वारा लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने की पहल भी नियमित चलाई जा रही है।कार्यक्रम के अतिथि चेयरमेन डायरेक्टर मध्य प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स डेव्लपमेंट कार्पोरेशन शैतान सिंह पाल, अध्यक्ष इंटरनेशनल पुलिस फोरम इंटर गर्वमेंटल आर्गेनाइजेशन यूएसए एवं यूनाइटेड नेशन इंटर गर्वमेंटल आर्गनाइजेशन यूएसए यूनाइटेड नेशंस सिंह आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ। डॉ डी.के. सोनी को अब तक दोनो अवार्ड मिलने से प्राप्त अवार्ड की संख्या 30 हो गई है जो की सरगुजा में अब तक इतने अवार्ड प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *