डीएवी स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

1 Min Read
Advertisement

निरोग रहने का उत्तम माध्यम है योग – प्राचार्य झा

राजपुर । शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में योग करके निरोग रहने का संदेश दिया गया । इस दिवस की महत्ता को बरकरार रखने के लिए विद्यालय के प्राचार्य व समस्त शिक्षकों द्वारा योग की क्रियाविधि में हिस्सा ली गई ।

ग़ौरतलब है कि भारत के पहल के बाद योग को अंतर्राष्ट्रीय दर्ज़ा हासिल हुआ तथा वर्ष 2015 से 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाए जाने की विशेष परम्परा स्थापित हुई । योग न केवल हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है, बल्कि योग से शरीर रोगमुक्त, मन शांत व तनावमुक्त भी रहता है ।

विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग निरोग रहने का उत्तम माध्यम है । हमें दिन की शुरुआत योग से ही करना चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ बना रहे…।।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *