डीआरएम ने किया चक्रधरपुर रेलव स्टेशन
एवं वे लाईन प्लेटफार्म का निरीक्षण ,

4 Min Read

प्लेटफार्म में स्थापित लिफ्ट का किया जांच ,

प्लेटफार्म के आसपास क्षेत्र को खाली कराने का अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश

स्टेशन के सामने पार्किंग एरिया एवं सड़क को व्यवस्थित करने एवं प्लेग पोईंट के स्थान को साफ-सुथरा रखने का दिया निर्देश

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने गुरुवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन एवं आसापास क्षेत्र का नान-स्टॉप  दौरा कर विकास कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शुरु किए गए योजनाओं के साथ साथ प्रस्तावित प्रथम प्रवेश द्वार के स्टेशन बिल्डिंग के नवीकरण योजना का निरीक्षण किया। बिल्डिंग का पूर्न निमार्ण कार्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने का सबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

डीआरएम हुरिया ने तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन के वे लाईन प्लेटफार्म का निरीक्षण किया एवं निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर में उगे जंगल झाड़ियों को साफ करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात वे बाजार से स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित वेस्ट केबिन से होकर  रेल पटरी पार करने वाले स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने वे लाईन प्लेटफार्म के इलाके को साफ करने एवं वहां गिट्टी रखने के लिए जगह खाली कराने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात वे वे लाईन प्लेटफार्म होते हुए क्रू एंड गार्ड लॉबी के पीछे के रास्ते से स्टेशन के आरपीएफ थाना के सामने के परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां अर्द्धनिर्मित सड़क में बेतरतीत तरीके से  खड़ी वाहनों पर नाराजगी जताई और स्थान को खाली रखने का सबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

डीआरएम ने स्टेशन के सामने सड़क के किनारे परित्यक्त एवं टूटे फूटे क्वार्टरों की अव्यवस्था को देखकर अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द खाली कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के सामने पार्किंग एरिया एवं स्टेशन से पांचमोड़ की ओर जाने वाले सड़क का चौड़ीकरण करने को कहा। वहीं स्टेशन के सामने स्थित प्लेग पोईंट के स्थान को हमेशा साफ सुथरा रखने का दिशा निर्देश दिया।

पंचवटी मंदिर के आसपास लगे ठेले कुमचों और अस्थायी दुकानों को खाली कराने दिया निर्देश  डीआरएम तरुण हुरिया ने स्टेशन निरीक्षण के दौरान पंचवटी हनुमान मंदिर परिसर के आसपास रखे ठेलों कुमचों एवं अस्थायी दुकानों को हटाने एवं इस ईलाके को हमेशा साफ सूथरा रखने दिशा निर्देश दिया। साथ ही मंदिर परिसर के आसपास क्षेत्र के परित्यक्त क्वार्टरो को तोड़कर जगह खाली कराने का दिशा निर्देश दिया है।

सुलभ शौचालय में रेट चार्ट लगाने का दिया निर्देश 

निरीक्षण के दौरान सिनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी और एडीआरएम इंफ्रा अजितेंद्र त्रिपाठी ने स्टेशन का पास सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुलभ शौचालय जाकर यहां की अव्यवस्था देखी। इस दौरान यहां से अधिकारियों ने काफी दूर्गंध आने का महसूस किया और शीघ्र ही फिनाईल एवं इथिनेल की गोली डालने को कहा। सिनियर डीसीएम ने शौचलय में शुल्क चार्ट लगाने का निर्देश दिया एवं शौचालय को हमेशा साफ सूथरा रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण में ये अधिकारी थे शामिल

आज डीआरएम के निरीक्षण के दौरान, एडीआरएम इंफ्रा अजितेंद्र त्रिपाठी, सिनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, सिलनियर डीएसटीई एनएम दास, सिनियर डीईई(जी) चंद्रशेखर, सिनियर डीईएन सेंट्रल स्पर्श भारद्धाज, आरपीएफ थाना के प्रभारी कमलेश सोरेन, डीएमई पी के मिश्र आदि अधिकारी शामिल थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *