टोकलो में झामुमो कार्यालय का उद्घाटन

2 Min Read

झामुमो के युवा नेता सन्नी उरांव, रामलाल मुंडा सहित अन्य नेताओं ने चक्रधरपुर प्रखंड के बाराकाटा, इंदकाटा ,

कोटुआ आदि गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर विधान सभा के अंतर्गत टोकलो में झामुमो का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर दिशुम गुरू आशिर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव , प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, मुखिया शांति देवी तथा पिंकी जोको ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व झामुमो कार्यकर्ताओं ने टोकलो क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी सह विधायक सुखराम उरांव के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क अभियान चलाकर झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील किया। मौके पर केनके पंचायत मुखिया श्याम मुंडा, इटोर पंचायत मुखिया सोमनाथ कोया, केन्दो पंचायत मुखिया शांति देवी, चक्रधरपुर प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, बाईपी पंचायत मुखिया पिंकी जोको, होयोहातु पंचायत मुखिया रघुनाथ गुंदुवा, प्रखंड प्रमुख विनय प्रधान, झामुमो नेता दीकु गागराई, सुरेश मुंडा समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसके पहले चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग पंचायत में महागठबंधन के प्रत्याशी सुखराम उरांव का पक्ष में जन संपर्क अभियान चलाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा को वोट करने की अपील की। वहीं चक्रधरपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आजसू से झामुमो में शामिल हुए नेता राम लाल मुंडा के नेतृत्व में झामुमो को वोट देने की अपील की। उसी प्रकार चक्रधरपुर के बाराकाटा और इंदकाटा में महागठबंधन के प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में जनसंपर्क चलाते हुए झामुमो के नेता रामलाल मुंडा, जिला प्रेस प्रवक्ता दिनेश जेना, रोमित सिंह आदि ने झामुमो को वोट देने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *