टैरो और हीलिंग सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता, नई पहल शुरू

3 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। शहर में वैकल्पिक आध्यात्मिक सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में Tarot के नाम से एक नई पहल शुरू हुई है, जो विभिन्न प्रकार की आध्यात्मिक और ऊर्जा-आधारित सेवाएं प्रदान कर रही है। संचालकों के अनुसार, आधुनिक तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच लोग मानसिक शांति, आत्म-जागरूकता और ऊर्जा संतुलन के लिए इन सेवाओं की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।



संचालक रचना सलूजा के नए केंद्र में टैरो रीडिंग, न्यूमरोलॉजी, कैंडल हीलिंग, रेकी हीलिंग, अकाशिक रेकॉर्ड रीडिंग और साइकिक हीलिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संचालक बताते हैं कि टैरो रीडिंग के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे करियर, रिश्तों, स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ी संभावनाओं की समझ प्राप्त कर सकता है। वहीं न्यूमरोलॉजी जन्म तिथि और नाम के आधार पर व्यक्तित्व, जीवन-पथ और भविष्य की दिशा को समझने में मदद करती है।

इसके अलावा, रेकी हीलिंग को शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने की प्रक्रिया माना जाता है, जो मानसिक व शारीरिक तनाव कम करने में सहायक बताया जाता है। अकाशिक रिकॉर्ड को आध्यात्मिक स्तर पर जीवन के अनुभवों और संभावनाओं का सूक्ष्म संग्रह माना जाता है, जिसकी रीडिंग से आत्म-जागरूकता बढ़ने का दावा किया जाता है। केंद्र का कहना है कि वे विभिन्न प्रकार के क्रिस्टल भी उपलब्ध कराते हैं, जिनके उपयोग को सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन से जोड़ा जाता है। संचालक ने बताया कि शहर में विभिन्न उम्र वर्ग के लोग इन सेवाओं में रुचि दिखा रहे हैं।

उनका मानना है कि लोग अब पारंपरिक इलाज और मानसिक परामर्श के साथ-साथ वैकल्पिक हीलिंग तकनीकों को भी अपनाने लगे हैं। इनके अनुसार, यह सेवाएं किसी बीमारी का उपचार नहीं हैं, बल्कि मानसिक शांति और जीवन में सकारात्मकता बढ़ाने का एक माध्यम हैं। केंद्र का उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना और उन्हें आत्म-खोज व आत्म-चिंतन की दिशा में मदद करना है।

इच्छुक लोग अधिक जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए दिए गए मोबाइल नंबर 8962766991 पर संपर्क कर सकते हैं। यह पहल शहर में वैकल्पिक आध्यात्मिक सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाती है और आने वाले समय में ऐसे केंद्रों की संख्या और बढ़ने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *