जी पी एम् की महिलाशक्तियों के नेतृत्व मै 50 लोगो का जत्था दिल्ली रवाना

2 Min Read
Advertisement

जिलाध्यक्ष गजमाती भानु एवं आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते के नेतृत्व में

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत विशाल रैली में शामिल होने के लिए जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष गजमाती भानु एवं आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते ने किया।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष गजमाती भानु ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे।

वहीं आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते ने कहा कि इस रैली के माध्यम से आदिवासी समाज, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचेंगे और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान को सफल बनाएंगे।

दिल्ली के लिए रवाना हुए इस जत्थे में मुख्य रूम से शंकर कांवर ममता पैकरा पवन सिंह विवेक Porte तेज राजपूत गणेश मार्को कृष्ण पटेल सुनीता यादव सुनीता टिमोथी सुनीता राठौर रीता कंवर उपेंद्र उइके राजेश यादव बहादुर पोर्ते विवेक पोर्ते फत्तेसिंह गेंदलाल पोरते सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *