जिले में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं युक्तियुक्तकरण के संबंध में कलेक्टर द्वारा प्रेसवार्ता

2 Min Read
Advertisement

लोकेशन – दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़

आज कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के भू-तल सभाकक्ष में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रेस वार्ता ली गई। प्रेसवार्ता में कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से बताया कि शालाओं के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के गुणवत्ता स्तर में सुधार, विद्यालयों के समायोजन और शिक्षकों की समुचित व्यवस्था करना था और जिले के स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी शाला का संचालन बंद नहीं किया गया है।

इस क्रम में जिन शालाओं में दर्ज संख्या शून्य पायी गई, वे भी पूर्ववतः संचालित रहेगी। कलेक्टर ने अवगत कराया कि एक ही परिसर में स्थापित प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं को संचालन के वरिष्ठ शिक्षक के अधीन रहेगी। इस युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में विद्यार्थी प्राथमिक स्तर से माध्यमिक स्तर तक की पढ़ाई एक शाला से कर सकेंगे और उन्हें आगे की अध्ययन हेतु अलग-अलग शालाओं में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

इसके अलावा एक ही परिसर के विद्यालयों में प्रशासनिक कसावट आयेगी। साथ ही विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों हेतु उपचारात्मक शिक्षा हेतु विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे। और शिक्षा के स्तर में एकरूपता को बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर दुदावत ने प्रेसवार्ता में युक्तियुक्त प्रक्रिया के संबंध में बताया कि आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में हुए युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान प्राथमिक स्तर पर 127 शिक्षक एवं प्रधान पाठकों की काउंसलिंग की गई एवं 04 अनुपस्थित शिक्षकों को लॉटरी के माध्यम से विद्यालय प्रदाय किया गया।

इस प्रकार माध्यमिक स्तर में युक्तियुक्तकरण के तहत 39 शिक्षक एवं प्रधान पाठकों की काउंसलिंग की गई एवं 02 अनुपस्थित शिक्षकों को लॉटरी के माध्यम से विद्यालय प्रदाय किया गया।

बाइट – कुणाल दुदावत (कलेक्टर)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *