जिले में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने बनाया अपना दबदबा

3 Min Read

सूरजपुर। सुरजपुर जिले के जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही। इस जीत के बाद इस बार जिला पंचायत में नारी शक्ति की सरकार स्थापित हो गई ।

भाजपा की चंद्रमणि देवपाल पैकरा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की रेखा राजवाड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को हराकर जीत हासिल की। चंद्रमणि देवपाल पैकरा प्रतापपुर जनपद के क्षेत्र क्रमांक 12 से निर्वाचित हुई हैं, वहीं रेखा राजवाड़े रामानुजनगर (क्षेत्र क्रमांक 14) से भाजपा की उम्मीदवार के रूप में जीतकर आई हैं।

चुनाव परिणाम के अनुसार, कांग्रेस ने जिला पंचायत की 15 सीटों में से सिर्फ 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन उपाध्यक्ष पद के चुनाव में उसे 7 वोट मिले, जबकि भाजपा की रेखा राजवाड़े को 8 वोट प्राप्त हुए।

भाजपा की इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यालय और विभिन्न इलाकों में जश्न का माहौल बना हुआ है।

चंद्रमणि देवपाल पैकरा को मिला जन्मदिन में अध्यक्ष पद का तोहफा,,,

पहली बार जिला पंचायत के चुनाव लड़ी चंद्रमणि देवपाल पैकरा को संगठन ने जन्मदिन पर जिले की कमान सौपकर जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है । आपको बता दें कि चंद्रमणि देवपाल पेकरा भाजपा और संघ दोनों के ही पंसदीदा प्रत्याशी थी. यही वजह रहा की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहुंचने के लिए कई दिग्गज नेताओं ने जद्दोजहद में जुटे हुए थे , इसमें सबसे पहले नाम पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सोनहत विधायक भी अपनी बेटी को बनाना चाह रही थीं ,वहीं सत्यनारायण सिहं भी इसी प्रकार अपने पत्नी कुसुम सिहं को इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के रेस मे शामिल थे .

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ ने बधाई दी

जिला पंचायत में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश के महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को बधाई दी,,,

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *