जिले के 10 प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक के पद पर दी गई पदोन्नति प्राप्त

2 Min Read
Advertisement

वरिष्ठ कार्यालय से जारी पदोन्नति आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर  सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जिले के 10 प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी। इस सूची के आधार पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर भापुसे  एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार पांडेय के द्वारा आज दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को प्रधान आरक्षको के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत श्री अतुल दुबे, श्री पंचन राम, कुमार वैभव सिंह, शीला लकड़ा, अमर विलास नीलम तिर्की, मंचन राम, रोशन लकड़ा, दीपक बड़ा, नरेश मिंज एवं अजीत लाल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार कक्ष में एसपी बलरामपुर श्री वैभव बैंकर भापुसे एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र पांडे के द्वारा उनके कंधे पर स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पदोन्नत हुए सभी सहायक उप निरीक्षको को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि अब आपके कंधे पर और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बखूबी  निभाना है, पुलिस अधीक्षक ने सभी नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी को पुलिसिंग के मूलभूत सिद्धांतों और नीतियों पर मार्गदर्शन दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने इन अधिकारियों के कार्यकाल से संबंधित विस्तृत जानकारी ली और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *