जिले के सहायक कलेक्टर पहुँचे संकोसाई टोला, ग्रामीण बच्चो के संग किया पौधारोपण

2 Min Read
Advertisement

चाईबासा । जिले के नवनियुक्त सहायक कलेक्टर अर्णव मिश्रा गुरुवार को नरसंदा पंचायत के संकोसाई स्थित निशुल्क ट्यूशन सेंटर पहुँचे। जहाँ उनका स्वागत पूर्व शिक्षिका सीमा तिर्कि और श्रीमती संध्या ने पुष्पगुच्छ देकर किया। अर्णव मिश्रा ने निशुल्क ट्यूशन मे अध्यनरत बच्चो को पढाई से संबंधित जानकारी प्रदान की। जिसके बाद एक स्थानीय बालिका के आवास पर जाकर पौधारोपण भी किया। सर ने वृक्षारोपण को अत्यधिक आवश्यक बताते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।

 आज वर्तमान समय में पौधारोपण बहुत ही आवश्यक हो गया है। जिस प्रकार माँ बाप अपने बच्चो का विशेष ख्याल रखते है ठीक उसी तरह हमें पौधा लगाने के साथ इसके रख रखाव का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कार्यक्रम में लगभग 40 बच्चो को अपने घरों में लगाने हेतु पौधा प्रदान किया जिसमे विशेष रूप से आम,अमरुद,अनार, संतरा, काजू, जामुन, कटहल, लीची, नीम के पौधे शामिल थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से नेहा निषाद, दिव्या शर्मा, सीमा तिर्की, संध्या, प्रशांत कर्ण, जय कुमार , कुश सेनापति , जोबा मलिक, प्रीति तियु, रानी तिवारी , अंजू प्रधान , प्रियंका इत्यादि का सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *