जादू टोने की शक पर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

राजपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत लाऊ गांव में जादू टोने की शक पर देवर ने अपनी भाभी को पत्थर और डंडे से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी देवर को सेवारी जंगल से गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि ग्राम लाऊ के छहपानी निवासी 30 वर्षीय छोटू पहाड़ी कोरवा पिता कवल पहाड़ी कोरवा ने सुबह करीब 8 बजे जादू टोने की शक पर अपनी भाभी 35 वर्षीय अंजलो पहाड़ी कोरवा पति महेश पहाड़ी कोरवा को डंडे और पत्थर से मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी छोटू पहाड़ी कोरवा को सेवारी व लाऊ के जंगल से गिरफ्तार किया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *