जमीन की प्रमाणीकरण पर रोक लगाने के बाद जमीन दलाल ने विक्रेता को बनाया बंधक

2 Min Read
Advertisement

परिजनों ने छाल थाने में की शिकायत लोक
मुन्ना महन्त

छाल : जमीन की रजिस्ट्री के बाद प्रमाणीकरण करने को लेकर जमीन विक्रेता के परिजनों ने छाल तहसील में आपत्ति दर्ज कराई थी जिसके बाद जमीन विक्रेता को बंधक बनाने का मामला सामने निकलकर आया है।


बोजिया पंचायत के चितापाली गांव की निवासी मालती बाई राठिया द्वारा छाल थाना में लिखित आवेदन देते हुए लिखा कि उनकी मां आसीन बाई राठिया को बनवारी लाल चंद्रा चितापाली निवासी द्वारा अपने घर में बंधक बनाकर रखा गया है।


बतादे कि शिकायत आवेदन के अनुसार बनवारी लाल चंद्रा द्वारा आसीन बाई का जमीन को बिक्री कराया गया है जिसमें बनवारी लाल उक्त जमीन का गवाह और दलाल भी है जिसका नामांतर का प्रमाणीकरण पर रोक लगाने के लिए आसीन बाई के परिजन द्वारा अपील किया गया था

जिसका पेशी छाल तहसील न्यायालय में 18/06/2025 बुधवार को है जिस वजह से बनवारी लाल चंद्रा द्वारा आसीन बाई को अपने घर चितापाली में जब तक जमीन का प्रमाणीकरण नहीं हो जाता इस उद्देश्य से बंधक बनाकर रखा गया है जिसकी शिकायत डॉयल 112 के माध्यम से भी 17/06/2025 को किया गया है।

मालती बाई राठिया द्वारा अपनी मां आसीन बाई को बनवारी लाल चंद्रा के पास से बंधक मुक्त कराने को को लेकर छाल थाने में आवेदन दिया गया है वही परिजनों का भय है कि कही बनवारी लाल चंद्रा द्वारा आसीन बाई को छाल न्यायालय पेश कर जमीन का प्रमाणीकरण ना करा ले।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *