छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव की अनुशंसा पर डॉक्टर यश चड्डा बने जिला टेनिस संघ के अध्यक्ष

2 Min Read
Advertisement

रायगढ़ जिले में टेनिस खेल को मिलेगा एक नया आयाम

छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु द्विवेदी एवं संघ के प्रदेश महासचिव गुरुचरण सिंह होरा की अनुशंसा पर रायगढ़ जिले में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉक्टर यश चड्डा को जिला टेनिस संघ रायगढ़ के अध्य्क्ष पद की कमान सौपी गईं है.उनकी इस नियुक्ति से जिला टेनिस संघ रायगढ़ के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

जिला टेनिस संघ रायगढ़ के नवनियुक्त अध्य्क्ष डॉक्टर यश चड्डा बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध कैंसर सर्जन एवं टेनिस के खिलाडी है.जो बीते कई वर्षो से निरंतर इस खेल से जुड़े हुए है. जिन्होंने यू पी से 14 वर्षीय आयु वर्ग एवं 16 वर्षीय आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है. साथ ही अखिल भारतीय आमंत्रण टूर्नामेंट में भी अपने उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया है.

बताना लाजमी होगा कि डॉक्टर यश चड्डा जिले के मशहूर चिकित्सक और मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर प्रकाश मिश्रा के दामाद है.जिला टेनिस संघ में उनकी इस नियुक्ति से जहाँ खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है.

वही जिले में टेनिस खेल को एक नया आयाम मिलेगा.जिला टेनिस संघ द्वारा इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं सचिव का आभार जताया गया है.साथ ही ग्रेंड विजन एव ग्रेंड न्यूज़ परिवार द्वारा भी उनकी नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाये प्रदान की गई.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *