चुनाव जीतकर लोगों की नि:स्वार्थ सेवा करुंगी- दमंयती नाग

6 Min Read
Advertisement

झारखंड पिछड़ी मोर्चा के केरा हाट में चुनावी सभा को सबोधित करते हुए मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष जय जगन्नाथ प्रधानने कहा दमयंती नाग को एक बार मौका दें

चक्रधरपुर। झारखंड पिछड़ी मोर्चा के उम्मीदवार दमयंती नाग ने कहा कि मैं मेरे स्वर्गीय पति के समाज सेवा कार्य को बरकार रखने के लिए चुनाव लड़ रही हूं। मैं नि:स्वार्थ भाव से समाज के लोगों की सेवा करुंगी। मुझे आपका आर्शीवाद चाहिए। यह बात रविवार को झारखंड पिछड़ी मोर्चा के उम्मीदवार दमयंती नाग के कहा। रविवार को वे केरा पंचायत के सप्ताहिक हाट में आयोजित झारखंड पिछड़ी मोर्चा के चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हम भाषण नहीं काम में विश्वास रखने वाले उम्मीदवार हैं। मुझे एक बार मौका देकर देखें।

आपकी सेवा में खरा उतरुंगी। आज वे केरा मंदिर में पूजा अर्चना कर मां भवानी का आर्शीवाद लेने के बाद चुनावी सभा में भाग लिया और लोगों से वोट मांगा। इस अवसर पर झारखंड पिछड़ी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जय जगन्नाथ प्रधान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड पिछड़ी मोर्चा का एक ही उद्देश्य है कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के लोगों का अधिकार और विकास के लिए तत्पर रहना। जय जय्गन्नाथ प्रधान ने कहा कि हमने बंूद बूंद करके पार्टियों को खड़ा किया। राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय पार्टी के लिए काम करके नेताओं को जिताया लेकिन आज वे अपने उद्देश्यों से बिमुख हो गए हैं। कोई चुनाव जीत कर ईंट बेच रहा है तो कोई अपने सुख सुविधाओं का विस्तारीकरण में लगा हुआ है।

कोई भी जन हित के लिए काम नहीं कर रहा है। पिछड़ी मोर्चा में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय पार्टी के दबे कुचले, सम्मान के लिए पार्टियों के साथ समझौता नहीं करने वाले संगठित लोगों की पार्टी है। ये लोग कई दलों से जुझते हुए यहां आए हैं। आज पार्टियों में बाहरी लोगों का वर्चस्व है। स्थानीय लोगों को कोई अहमियत नहीं दिया जा रहा है। इस लिए झारखंड पिछड़ी मोर्चा के संयोजक प्रभु आदिकांत सारंगी के प्रोत्साहन से साध्वी और सात्विक विचार से प्रेरित उम्मीद्वार समाज सेवी तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रीय कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय श्याम सुंदर नाग की धर्मपत्नी दमयंती नाग को चुनाव में उम्मीदवार बनाकर चक्रधरपुर विधानसभा से भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज पिछड़ी जाति के लोगों को कोई अधिकार नहीं दिया जा रहा है। विभिन्न समाज में दुर्दशा छाया हुआ है।

शिक्षा के लिए न कोई एजेंडा है न एजुकेशन हब है। पिछड़ी जाति के लिए आरक्षण शून्य है। दमंयती नाग चुनाव जीत कर पिछड़ी जाति सहित विभिन्न समाज के दबे कुचले लोगों का अधिकार दिलाने का काम करेंगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया है कि दमयंती नाग चुनाव जीतने के बाद न कोई परसेंटेज लेगी और न कोई व्यापार का काम करेगी। वह केवल लोगों की सेवा करेंगी। जय जगन्नाथ प्रधान ने कहा कि कला को बढ़ावा देना चाहिए। कलाकारों का सम्मान होना चाहिए। पिछड़ी मोर्चा कला और कलाकारों को अपना हक दिलाएगी।

उन्होंने उपस्थित जनता ,माता बहनों से आह्वान किया है कि वे एक बार दमंयती नाग को चुनाव जीताकर चक्रधरपुर विधान सभा से भेजें और आपकी सेवा करने का मौका दें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बार बार दूसरों के लिए वोट मांगा लेकिन इस बार वे दमयंती नाग के लिए वोट मांगने आए हैं। इस बार झारखंड पिछड़ी मोर्चा को मौका नहीं मिला तो अगली बार पिछड़ी मोर्चा चुनाव में दिखाई नहीं देगा। यह चुनाव प्रचार उनका आखिरी चुनाव प्रचार है।

पार्टी नहीं जीतती है तो वे राजनीाति से सदा के लिए सन्यास लें लेंगे। उन्होंने कहा कि माता भगवती के दरवार केरा से चुनाव प्रचार शुरु किया है। उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि इस समय आपकों विभिन्न प्रकार का प्रलोभन देकर कई राजनीतिक दल के नेता आपको गुमाराह कर सकते हैं। इस प्रकार के लोगों से सचेत रहने की जरुरत है। इस अवसर पर झारखंड पिछड़ी मोर्चा के संयोजक आदिकांत सारंगी ने कहा कि विधान सभा चुनाव दहलीज पर है।

इस बार उम्मीदवार का चुनाव हमलोग करेंगे। दिल्ली बैठकर उन्मीद्वार का चयन की संस्कृति को बदलेंगे। इस बार नेताओं को आईना दिखाऐंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि पार्टियों में राजधानी में बैठकर आंखो में काला चश्मा चढ़ाकर उम्मीदवारों की चयन का समर्थन न कर काम करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन करें।

उन्होंने लोगों को एकजूट होने का आह्वान किया है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया है कि इस बार आपके पंसदीदा और विकास करने वाले उन्मीदवार को चुनाव जीताएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी अपना मेमिफेस्टों जारी करेगा। बलराम साहु के मंच संचलान में आयोजित सभा में समाज सेवी गुरु प्रसाद साहु,गिरीश प्रधान ने भी लोगों को संबोधित किया। सभा में पार्टी के सदस्य मिथुन प्रधान, अनुज प्रधान, शिबु महंती, उमेश प्रधान सहित केरा पंचायत के आसपास गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *