चाईबासा राजखरसावां मार्ग से चलेगी गुंटूर मालदा टाऊन ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

1 Min Read
Advertisement

19 जुलाई तक लगाएगी 10-10 फेरे

चक्रधरपुर । रेलवे ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों एवं ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुंटूर से मालदा टाऊन के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

1 एलडब्ल्यूएलआरआरएम, 1 एलएसएलआरडी ,5 एल्डब्ल्यूएससीएन,10 एलडबल्यूएसीसीएन,1 एलडबल्यूएसीसीडब्ल्यू और 4 एलडब्ल्यूएस संग कुल 22 कोचों युक्त इलेक्ट्रिक लोको ट्रेन नम्बर 05090 गुंटूर मालदा टाऊन ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को 18.55 बजे रवाना होगी और यह ट्रेन पुरुलिया, चांडिल,कांड्रा, सीनी, राज खरसावा होते हुए तीसरे दिन यानी शनिवार को तड़के 03.30 बजे मालदा टाऊन पहुंचेगी।

यह ट्रेन 48.82 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से 1591 किलोमीटर का सफर तय करेगी। उसी प्रकार ट्रेन नम्बर 05089 मालदा टाऊन गुंटूर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल मालदा टाऊन से शनिवार को 12.30 बजे खुलेगी और यह ट्रेन भुवनेश्वर,कटक ,नयागढ़, डागुआपेशी चाईबासा, राजखरसावां सीनी कांड्रा चांडिल पुरुलिया होते हुए दूसरे दिन यानि रविवार को 20.00 बजे गुंटूर पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन से सैर सपाटे के लिए पर्यटन को जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। यह ट्रेन अप और डाउन में कुल 10- 10 फेरे लगाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *