घर में घुसकर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को थाना रामानुजनगर ने किया गिरफ्तार

2 Min Read

सूरजपुर। ग्राम भुवनेश्वरपुर निवासी रामसुभग साहू ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28-29 जून 2024 के दरम्यिानी रात्रि को इसके घर में घुसकर कोई अज्ञात चोर के द्वारा मोबाईल, 3 बोरी महुआ व 1 नग टूल्लू पंप चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने चोरी की घटना पर अंकुश लगाने एवं वारदात को अंजाम देने वाले चोर की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के कड़े निर्देश दिए। मामले की विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति टूल्लू पम्प बेचने के लिए सूरजपुर की ओर जा रहा है।

पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर नारायणपुर से उस व्यक्ति को टूल्ल पंप सहित पकड़ा उस व्यक्ति ने अपना नाम घिरेन्द्र सिंह बताया। पूछताछ पर उसने बताया कि वह अपने साथी महेश चौबे व बैजू कुर्रे के साथ मिलकर मोबाईल, महुआ व टूल्लू पंप चोरी कर आपस में बाट लिये है, जिसके बाद पुलिस ने 2 और आरोपी को दबिश देकर पकड़ा।

आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 1 मोबाईल, 3 बोरी महुआ, टूल्लू पम्प कुल कीमत 15 हजार रूपये का बरामद कर आरोपी घिरेन्द्र सिंह पिता रामलखन उम्र 23 वर्ष, महेश चौबे उर्फ उमेश पिता सुरेन्द्र कुमार उम्र 27 वर्ष ग्राम भुवनेश्वरपुर व बैजू कुर्रे पिता रामलखन उम्र 34 वर्ष ग्राम नारायणपुर, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया है।

कार्यवाही एएसपी संतोष महतो व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक अविनाश सिंह, सुशील सिंह, हंसराम कनेडिया, आरक्षक अमलेश्वर सिंह, दीपक यादव, कृष्णा साहू व महेन्द्र प्रताप सिंह सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *