घरघोड़ा नगर पंचायत में जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि

1 Min Read
Advertisement

जिला भाजपा अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे उपस्थित

घरघोड़ा । घरघोड़ा नगर पंचायत स्थित स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में जननेता स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की 5 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने उनके चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय अग्रवाल जी के समाजसेवा, जनकल्याण के प्रति समर्पण और सरल व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जिला भाजपाध्यक्ष अरुनधर दीवान,उपाध्यक्ष नरेश पंडा,जनेश्वर मिश्रा,राजेंद्र ठाकुर,शिशु सिन्हा,राजेश पटेल, हंशु गुप्ता, मुरली राठिया,गौरी शंकर गुप्ता,गगन ठाकुर,अभिराम गुप्ता,भोलू उरांव,अम्बिका शोभवानी,रितेश शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों एवं मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *