गांजा तस्करी का फ़रार आरोपी रंका से गिरफ्तार, भेजा जेल

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पस्ता पुलिस ने गांजा तस्करी के फ़रार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
पुलिस ने बताया कि 04 जुलाई 2023 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पस्ता नाग मंदिर के पास वाहन क्रमांक एक्सप्रेसो कार क्रमांक जेएच 01 डीआर 3063 को रूकवाकर चेक किया गया था जिसमें 15 किलो गांजा मिला था।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंहा पिता ललन किशोर सिंहा निवासी रंका थाना रंका जिला गढ़वा के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायलय में पेश किया गया था एवं मामले का एक अन्य आरोपी वाहन चालक मनोज कुमार पिता गोपाल साव निवासी ग्राम सलैया थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड घटना स्थल से फरार हो चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनोज कुमार को उसके गृह निवास ग्राम सलैया थाना रंका से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *