गरियाबंद के गौरमुंड जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीडीएस टीम ने नष्ट किया IED –

2 Min Read
Advertisement

गरियाबंद: सुरक्षा बल के बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम ने रविवार को गरियाबंद के गौरमुंड गांव के जंगलों में 5 किलो के दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को नष्ट कर दिया. गरियाबंद पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

गरियाबंद में फोर्स को बड़ी सफलता: छत्तीसगढ़ में बस्तर सहित गरियाबंद में भी नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को जिला बल और 65 बटालियन सीआरपीएफ की एफ कंपनी की संयुक्त टीम नक्सल अभियान पर निकली थी. थाना मैनपुर क्षेत्र के गौरमुंड गांव के जंगलों में फोर्स को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम गौरमुंड के जंगल पहुंची.

प्रेशर कुकर में 2 IED मिले: गौरमुंड के जंगलों में माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह जगह कुकर बम लगा रखे थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को 5 किलो के 2 IED मिले. जिसे सुरक्षा बलों की बीडीएस टीम ने मौके पर ही नष्ट किया. सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल में सोलर प्लेट, तार, बर्तन और अन्य नक्सली सामग्री बरामद भी की.

नक्सलगढ़ में बैंक: सुकमा के जगरगुंडा में रविवार को बैंक की नई शाखा खोली गई. सीएम विष्णुदेव साय ने वर्चुअल तरीके से इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का नक्सलगढ़ में उद्घाटन किया. इस बैंक के खुलने से 12 गांवों के लगभग 16,000 लोगों को लाभ मिलेगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *