गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद परिवारों से पुलिस की आत्मीय भेंट

1 Min Read

जिले के थाना, चौकियों में सम्मानपूर्वक हुआ ध्वजारोहण

रायगढ़ । डीआईजी एवं एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत शहीद परिवारों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा मिष्ठान भेंट कर गणतंत्र दिवस समारोह में आदरपूर्वक आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से संवाद कर उनके योगदान को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा में दिए गए बलिदान को स्मरण किया।

वहीं आज सुबह गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले के रक्षित केंद्र सहित सभी थाना एवं चौकियों में प्रतिवर्षानुसार गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सशस्त्र सलामी दी गई।

कई थानों में पुलिसकर्मियों के बच्चों एवं स्कूली विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक बना दिया। देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान के साथ आयोजित इस आयोजन ने जन-गण की भावना को सुदृढ़ करते हुए नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और गर्व का संचार किया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *