खाद्यान स्टॉक गबन करने के मामले मे शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार

3 Min Read
Advertisement

:-  शासन कों आर्थिक छति पहुंचाने के मामले मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही।
:- पूर्व मे पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपिया को किया गया था गिरफ्तार।
:- प्रकरण मे फरार अन्य आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार।


⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिव कुमार मिश्रा साकिन कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा अम्बिकापुर थाना अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 07/10/25 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी, सहायक खाद्य अधिकारी, अम्बिकापुर (ग्रामीण) के साथ मिलकर जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, घुटरापारा के माध्यम से संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कमांक 391001071, 391001029 एवं 391001054 का सयुक्त रूप से जॉच किया गया,

जाच में जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एव उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, घुटरापारा के माध्यम से संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कमांक 391001071, 391001029 एवं 391001054 का सितम्बर 2022 एवं 31 मार्च 2024 की स्थिति में किये गये भौतिक सत्यापन के दौरान सभी दुकानों में चावल 1631.29 क्विंटल  राशि 6162267/- रूपये, शक्कर 10.43 क्विटल राशि 49160/- रूपये एवं चना 48.34 क्विंटल राशि 292692/- रूपये जिसमे सभी मदों के खाद्यान्न की कुल राशि 6494120.67/- रूपये की कमी पाई गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 742/25 धारा 420, 409,120(बी), भा.द.वि. एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3,7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। दौरान विवेचना पुलिस पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे मामले मे शामिल आरोपिया सुनीता पैकरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था एवं प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

⏩ दौरान आरोपी पता तलाश मामले मे शामिल आरोपी मुकेश यादव को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *मुकेश यादव आत्मज पुरन्दर यादव उम्र 32 वर्ष साकिन घुटरापारा नहर रोड अंबिकापुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करने का अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। मामले मे अग्रिम जांच विवेचना किया जा रहा है, अन्य फरार आरोपिया का पता तलाश किया जा रहा है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक आनंद गुप्ता, नितिन सिन्हा, अतुल सिंह सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *