खरसिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18 खरसिया के किरोड़ीमलनगर क्षेत्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इस अंतर्गत बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर जाकर गणना पत्रक का वितरण किया जा रहा है।
आज इस कार्य की समीक्षा हेतु खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी, नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल तथा सीएमओ देवेंद्र सिंह की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 06 बीएलओ एवं उनके सहयोगी बीएलओ शामिल हुए।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत समीक्षा की और निर्धारित समय सीमा में गणना पत्रक वितरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही डोर-टू-डोर कार्य की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया।
👉 अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
खरसिया विधानसभा 18 के किरोड़ीमलनगर क्षेत्र में गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Leave a Comment
