वरिष्ठ सर्जन डॉ. अविनाश राठौर की देखरेख में 15 वर्षीय मरीज के चेहरे की हड्डियों का सफल पुनर्निर्माण
खरसिया: खरसिया के पद्मावती हॉस्पिटल ने चेहरे से संबंधित जटिल सर्जरी में सफलता हासिल कर क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में नई मिसाल कायम की है। 15 वर्षीय जयंत महंत का गंभीर फेशियल बोन (चेहरे की हड्डियों) से जुड़ा मामला वरिष्ठ सर्जन डॉ. अविनाश राठौर की देखरेख में सफलतापूर्वक ऑपरेट किया गया।
गंभीर चोट और विकृति से पीड़ित मरीज की चेहरे की हड्डियों का किया गया सफल पुनर्निर्माण
मरीज को चेहरे की हड्डियों में चोट और विकृति के कारण लगातार दर्द और सूजन की समस्या थी। विस्तृत जांच, एक्स-रे और 3D इमेजिंग के बाद सर्जरी की पूरी योजना तैयार की गई। ऑपरेशन के दौरान प्रभावित हड्डियों को सावधानीपूर्वक सही स्थिति में लाकर स्थिर किया गया।
ऑपरेशन पूरी तरह सफल, मरीज की हालत फिलहाल स्थिर और संतोषजनक
सर्जरी पूर्णतः सफल रही और वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब चेहरे के फ्रैक्चर, जबड़े की चोट, हड्डी विस्थापन और अन्य जटिल ऑपरेशन पद्मावती हॉस्पिटल में विशेषज्ञ टीम द्वारा सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।

डॉ. अविनाश राठौर का संदेश: समय पर उपचार और आधुनिक तकनीक से बेहतर परिणाम संभव
वरिष्ठ सर्जन डॉ. अविनाश राठौर ने कहा कि समय पर उपचार और आधुनिक तकनीक के उपयोग से ऐसे जटिल मामलों में बेहतरीन परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मामलों में देर न करें।
अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं, बड़े शहरों का भ्रमण अब नहीं जरूरी
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अब खरसिया और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्नत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हैं। यह क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।
