कोल्हान के तीन विधानसभा क्षेत्रों से झारखंड पार्टी ने पेश  की अपनी उम्मीदवारी, चक्रधरपुर से मंगल सरदार चाईबासा से कोलंबस हांसदा और मनोहरपुर से महेंद्र जामुदा ने दिया आवेदन

1 Min Read
Advertisement

चक्रधरपुर। झारखंड में  2024 झारखंड विधानसभा चुनाव हेतु  झारखंड पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव श्री अशोक कुमार भगत को झारखंड पार्टी से उम्मीदवारी के लिए पश्चिम सिंहभूम जिला के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से महेन्द्र जामुदा, चाईबासा विधान सभा से श्री कोलंबस हांसदा  एवं श्री मंगल सरदार ने  चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन पत्र पार्टी को समर्पित किया ।

मौके पर झारखण्ड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी चित्रसेन सिंकू, केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा, जिला अध्यक्ष कोलंबस हासदा, जिला युवा अध्यक्ष रियांस सामड, जिला महासचिव मंगल सरदार, रतन गोप मौजूद थे। गौरतलब है की झारखंड पार्टी तीनों विधान सभा चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए जमीनी स्तर पर अपनी तैयारी कई महीनो के तेज कर दी है।

तीनों विधान सभा क्षेत्र में पार्टी की ओर से लोगों की समस्याओं से अवगत होकर उसका। निराकरण करने के साथ साथ शिक्षा स्वास्थ्य और सड़कों बदहाली की जानकारी सरकारी अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में छात्रों को जाति, आय, आवासीय  प्रमाण पत्र प्रदान करने में हो रही दिक्कतों के खिलाफ पार्टी के सदस्यों के द्वारा आवाज उठाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *