Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
राजपुर। सरगुजा संभाग के कोरिया बोलबम सेवा समिति राजपुर निवासी धनसी राम अग्रवाल के निवास से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ।
सरगुजा कोरिया बोलबम सेवा समिति छत्तीसगढ़ का 20वें वर्ष का भंडारा सुल्तानगंज से देवघर पैदल मार्ग पर लगाने के लिए समिति के सदस्य आज रवाना हुए। बाबाधाम देवनागरी के पैदल कावड़ मार्ग पर पूरे सावन भंडारा चलता है। कांवड़ियों की सेवा करता है समिति के संस्थापक सदस्य व अध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में दिनेश गोयल, बाबूलाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र बंसल, रामस्वरूप गुप्ता, प्रमोद ठाकुर, शंकर अग्रवाल, रामू शर्मा, पवन अग्रवाल, नाथूलाल अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, महाकाल, पंकज अग्रवाल,नन्हे गुप्ता सहित अन्य सदस्य पहुंचकर भंडारे का आयोजन करते हैं।
