कोरबा में पत्नी ने दी नीले ड्रम की धमकी, प्रेमी संग छोड़ा पति और बच्चे, बोली- रोका तो बच्चों को भी मार दूंगी

3 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया। पति के विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर उसे रोका गया तो उसका और बच्चों का हाल ‘नीले ड्रम’ जैसा होगा। परेशान पति ने लोगों को सलाह दी है कि “लव मैरिज कभी मत करना।”

जानकारी के अनुसार, संजय जांगड़े (26) एसईसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर है। उसने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- एक 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी। शुरुआती सालों में दोनों का वैवाहिक जीवन सुखमय था, लेकिन पिछले कुछ समय से रुखसाना का व्यवहार बदल गया।

संजय को शक होने पर उसने पत्नी की कॉल डिटेल्स चेक की, जिसमें पता चला कि रुखसाना का सूरज महतो नामक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। सूरज महतो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है। दोनों की बातचीत मोबाइल फोन के जरिए शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं।

संजय ने जब इसका विरोध किया तो रुखसाना ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसने सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उसे प्रेमी के साथ जाने से रोका गया तो वह पति और बच्चों को जान से मार देगी।
संजय ने 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक रुखसाना को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और अपने प्रेमी सूरज के साथ चली गई।

इसके बाद संजय ने मानिकपुर पुलिस चौकी में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 6 जून की शाम रुखसाना और सूरज मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां रुखसाना ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ चली गई।

संजय ने बताया कि उनके दोनों बच्चों का मां के चले जाने से बुरा हाल है। 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी रो-रोकर मां को याद कर रहे हैं। मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मानिकपुर चौकी आए हुए थे, जहां पत्नी आपसी सहमति से प्रेमी के साथ चली गई है।

बता दें कि बता दें कि उस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या के बाद पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने शव को नीले ड्रम में डालकर रखा था। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीले प्लास्टिक के ड्रमों वाले मीम्स और पोस्ट शेयर किए जा रहे थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *