कोरबा में ड्रग्स का बनारस कनेक्शन उजागर, दवा विक्रेता समेत 8 तस्कर गिरफ्तार – 4.74 लाख की नशीली दवाएं जब्त

2 Min Read
Advertisement

कोरबा। कोरबा पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ा खुलासा किया है। युवाओं को नशे की लत में धकेलने वाले इस नेटवर्क का कनेक्शन सीधे बनारस से जुड़ा हुआ था। कार्रवाई में पुलिस ने दवा विक्रेता समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 4 लाख 74 हजार रुपए मूल्य की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं।



जानकारी के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड कभी खुद बनारस जाकर प्रतिबंधित दवाइयां लाता था तो कभी ऑनलाइन भुगतान कर बस पार्सल के जरिए कोरबा मंगवाता था। इन दवाइयों को बाद में बाजार में 25 रुपए प्रति टैबलेट के हिसाब से बेचा जाता था।



कार्रवाई इस प्रकार हुई –
19 अगस्त को सीएसईबी चौकी व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सीएसपी विमल पाठक के नेतृत्व में बुधवारी बाजार, कोरबा में दबिश दी। यहां से छह आरोपियों को प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़ा गया। इनके पास से 4845 नग Alprazolam टैबलेट, 72 कैप्सूल Pyeevon Spas Plus, नकदी 2300 रुपए और एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने वाराणसी कनेक्शन का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने वाराणसी में छापेमारी कर दवा दुकानदार अजय कन्नौजिया और उसके सहयोगी शांतनु जायसवाल को गिरफ्तार किया। इनके पास से 14048 नग नशीली दवाएं, पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

कुल जब्ती –

नशीली दवाएं – 18,965 नग (कीमत 4.74 लाख रुपए)

नकदी – ₹2300

मोटरसाइकिल – 2 नग (कीमत लगभग 1.20 लाख रुपए)

मोबाइल – 2 नग (कीमत लगभग 25 हजार रुपए)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *