कोरबा ब्रेक : स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके फार्महाउस में मिली लाश हत्या की आशंका

By
Advertisement
Advertisement

बुधवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके फार्महाउस में लाश मिलने की घटना सामने आई है



बताया जा रहा है कि गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतकों में अशरफ मेमन, एक स्थानीय युवक तथा बिलासपुर का एक युवक शामिल है। प्रारंभिक जांच में हत्या को बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



घटना स्थल कोरबा शहर के समीप स्थित मेमन के फार्महाउस बताया जा रहा है, जहाँ से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच तेज कर दी गई है। इस तिहरे हत्याकांड से पूरे शहर में दहशत का माहौल है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे जहां अब तक जहर खुरानी की बात सामने आ रही है आगे जांच की जा रही है

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *