कोरबा ब्रेकिंग: अनशनकारी महिलाओं और पुलिस में झूमाझटकी, जबरन हटाने का आरोप

1 Min Read

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तानसेन चौक पर अनशन पर बैठी महिलाओं और पुलिस के बीच देर रात झड़प हो गई। पुलिस ने बीमार महिलाओं को जबरन एंबुलेंस में भरने की कोशिश की, जिससे कई महिलाओं को चोटें आईं

क्या है मामला?

  • फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी गई महिलाओं पर लाखों का कर्ज है।
  • महिलाएं बैंकों से कर्ज माफ करने की मांग को लेकर पिछले 4 दिनों से अनशन पर बैठी थीं।
  • देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बीमार महिलाओं को एंबुलेंस में बैठाने की कोशिश की
  • महिलाओं का आरोप है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटकर जबरन एंबुलेंस में बैठाया, जबकि महिला पुलिसकर्मी मौके पर नहीं थीं
  • इस झड़प में कई महिलाओं को चोटें आईं

महिलाओं का संघर्ष जारी

प्रदर्शनकारी महिलाएं फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी का शिकार हुईं और अब बैंक के कर्ज के बोझ से राहत की मांग कर रही हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *