कोरबा पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, अधिकारियों ने किया स्वागत

1 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। शुक्रवार को वे एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन पहुंचे, जहां कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर डीएफओ अरविंद पीएम, कुमार निशांत, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर, एनटीपीसी के अधिकारी, एसडीएम कटघोरा और कोरबा सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *