कोयला खदान के खिलाफ पुरूँगा में जन आंदोलन, बैठकों का दौर शुरू

2 Min Read
Advertisement

अडानी ग्रुप मेसर्स अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड पुरुंगा कोल खदान की जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों का लगातार विरोध हमने समाचार के माध्यम से जनता तक पहुंचाया है जिसके लिए ग्रामीणों के साथ दिन हो या रात समय की परवाह ना करते हुए कुछ पत्रकार खड़े रहें और जनता की आवाज लोगों तक पंहुचाते रहें जिसका नतीजा आज जनसुनवाई स्थग्न सबके सामने मौजूद है।

जनसुनवाई निरस्त करवाने ग्रामीणों ने खूब लड़ाई लड़ी और ग्रामीण कलेक्टरेट रायगढ़ तक पहुंच अपनी मांग रखने से नहीं घबराए उस वक्त के हालत ऐसे थे प्रशासन ने कलेक्टोरेट के बाहर कड़ी बैरिकेटिंग कर ग्रामीणों को अंदर प्रवेश से तो रोक दिया पर ग्रामीणों का विरोध देर रात तक जारी रहा। रात भर ग्रामीण वहीं डटे रहे, और खुले आसमान के नीचे भोजन बनाकर 30 घंटों से अधिक समय धरना पर बैठे रहें।

अंत में निराश ग्रामीण देर शाम घर लौटे, पर आंदोलन थमा नहीं। उसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पूरे प्रभावित क्षेत्र कों अभेद किले में बदल दिया जिसे भेदने में शासन-प्रशासन नाकाम रही और अंत में जनसुनवाई स्थग्न का आदेश आया। अब फिर से जनसुनवाई की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है जिसको लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

इसी बीच जिंदल की जनसुनवाई कों देखते हुए आज 12 दिसंबर कों बैठक आयोजन की गई जिसमें प्रभावित गांव वालों ने आगे की रणनीति बनाते हुए चर्चा की है और आगे लड़ाई लड़ने का रूपरेखा तैयार किया गया है। वही ग्रामीण अब भी अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए है और कह रहें पर्यावरण कों बचाने के लिए हम कंपनी और सरकार से लड़ाई लड़ने को तैयार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *