कोयला का अवैध तस्करी करते पत्रकार के भाई गिरफ्तार, एक टन कोयला और बोलेरो वाहन जब्त

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम चौरा के कोतरीपारा से पुलिस ने अवैध रूप से कोयले का परिवहन करते पत्रकार के भाई को एक टन कोयला व बोलेरो वाहन के साथ गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 3 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोतरीपारा चौरा की ओर से बोलेरो वाहन चालक के द्वारा अवैध रूप से कोयला परिवहन किया जा रहा है। सूचना उपरांत मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्राम कोतरीपारा में रात्रिगश्त के दौरान पत्रकार के भाई श्याम गुप्ता पिता मंटू गुप्ता (32) निवासी करौटी थाना झिलमिली जिला सूरजपुर को बोलेरो वाहन सीजी 11 बीए 9139 में करीब 1 टन अवैध कोयला लोड कर परिवहन करते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 379/35(2-5) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर कोयला एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जब्त किया।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच में जुटी।
थाना प्रभारी कुमार चन्दन सिंह ने बताया कि नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में करीब एक माह पहले रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म काने वाली आरोपी सत्यनारायण भूइंहर पिता रामधनी (25) निवासी राजपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा पास्को एक्ट के तहत 303 (2) /35 (3-6) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई किया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *