क़ृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, मामले का फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार

2 Min Read

थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे मौक़े से 13 नग मवेशी एवं घटना मे प्रयुक्त पीकप वाहन किया गया था जप्त

मामले मे पशु क्रूरता अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत भी की जा रही सख्त कार्यवाही

तहत आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि घटना दिनांक 24/09/23 कों सीतापुर पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक पीकप वाहन मे पीकप चालक द्वारा मवेशियों कों क्रूरतापूर्वक बांधकर झारखण्ड बुचड़खाना ले जाते समय पीकप वाहन कपाटबहरी के रास्ते मे कीचड़ मे फस गया हैं, जिसमे मवेशी बांधकर रखे गए हैं, और पीकप वाहन चालक मौक़े से पीकप वाहन कों छोड़कर फरार हो गया हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर रवाना होकर देखा गया जो मौक़े पर पीकप क्रमांक जेएच/09/एवाई/9250 मे 13 नग मवेशी बांधकर रखे गए थे, पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से उक्त पीकप एवं मवेशियों कों बरामद किया गया था एवं मामले मे थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 242/23 धारा छत्तीसगढ़ क़ृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम धारा 4,6,10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (डी) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था,

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर   पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम इमरान खान उम्र 25 वर्ष साकिन केराडीह सुकरापारा थाना नारायणपुर जिला जशपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा, आरक्षक रुपेश, उमेश गुप्ता, रामसाय नागेश शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *