कल 80 वर्ष पुराने भानी बाई टावर की सालगिरह धूमधाम से मनायी जाएगी, गांधी गंज के लोगों में अपार उत्साह

2 Min Read

रायगढ़। शहर का प्रसिद्ध कबूतर खाना यानि कपोत गृह अपने आप में शहर की एक पहचान है। गांधी गंज स्थित यह टावर भानी बाई टावर के नाम से जाना जाता था बाद में इसे आम लोगों में कबूतर खाना के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसका निर्माण विगत 80 वर्ष पहले शहर के जाने माने सांवरिया परिवार ने निर्मित किया था।आज 26 दिसंबर को इसकी 80 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक समाज सेवी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि गांधी गंज में स्थित विशाल कपोत गृह की 80 वीं वर्ष गांठ गांधी गंज के निवासी एवं स्व. श्यामजी बाबू सांवरिया परिवार के सदस्यगण, संतोष अग्रवाल मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला अध्यक्ष, अरुण डालमिया, मोहल्ला विकास समिति गांधी गंज, मित्र कला महिला समिति अध्यक्ष मीना अग्रवाल व सदस्यों की विशेष उपस्थिति में गांधी गंज के सभी सदस्यगण मिलकर कपोत गृह की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाएंगे 9।

इस कपोतगृह के स्थापना वर्ष गांठ के मौके पर एक विशाल केक काट कर खुशियां मनाई जाएगी। वर्ष गांठ के मौके पर टावर को सजाया जायेगा। 26 दिसंबर की शाम 4.30 बजे सभी गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में  एकत्रित होकर वर्षगांठ मनाया जायेगा। इस दौरान शहर के पक्षियों से प्रेम रखने वाले भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं। कार्यक्रम के संयोजक गोपाल अग्रवाल ने पक्षियों के समस्त प्रेमियों को उपस्थित रहने का आग्रह भी किया है। कपोत गृह के स्थापना दिवस मनाने को भव्यता देने के लिए सभी सदस्यगण जुटे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *