कलेक्टर के निर्देश पर आईडीबीआई बैंक की संवेदनशील पहल

1 Min Read

19 सहकारी बैंकों में वाटर कूलर की व्यवस्था, कलेक्टर को सौंपा 7.88 लाख का चेक

बिलासपुर, 7 मार्च 2025: कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आईडीबीआई बैंक ने गर्मी में किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील पहल की है। सीएसआर मद के तहत जिले की 19 सहकारी समितियों में बैंक द्वारा वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे।

बैंक अधिकारियों ने आज कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर इस विषय में जानकारी दी और वाटर कूलर के लिए 7,88,400 रुपए का चेक सौंपा। आम लोगों की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर कलेक्टोरेट परिसर में भी लगाया गया, जिसका शुभारंभ कलेक्टर अवनीश शरण ने किया। उन्होंने वाटर कूलर का पानी ग्रहण कर इसकी सराहना की और बैंक प्रबंधन को धन्यवाद दिया।

आईडीबीआई बैंक के डीजीएम अमिताभ वाजपेयी ने बताया कि जिले की 19 सहकारी समितियों में वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे, ताकि किसानों को गर्मी में राहत मिल सके। इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के विभिन्न ब्रांच मैनेजर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *