ओड़िशा के संबलपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित

1 Min Read

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता का समापन दिनांक 16-11-2024 ,दिन-शनिवार को संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के सह आयोजक कर्ता के रूप में राउरकेला म्यूनिसिपल कालेज ने प्रतियोगिता का आयोजन, समापन, पुरस्कार वितरण व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।

इस प्रतियोगिता का समापन समारोह कार्यक्रम पानपोष स्थित स्पोर्ट्स हास्टल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक, आयोजक समिति के अध्यक्ष तथा म्युनिसिपल कालेज के प्रचार्य डाॅ.सानातन प्रधान एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा हाॅकि प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
इस प्रतियोगिता में

पहला स्थान: रांची विश्वविद्यालय (झारखंड)

दूसरा स्थान: संबलपुर विश्वविद्यालय (ओडिशा)

तीसरा स्थान: वी.बी.एस. पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर (उत्तर प्रदेश)

चौथा स्थान: के.आई.आई.टी. विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर (ओडिशा)  को प्राप्त हुआ।

ये सभी चार बीजेता टीमों को आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी महिला टूर्नामेंट 2024-25 के लिए चयनित किया गया है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *