एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या

2 Min Read

कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत सिंगापुर बस्ती में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक होमगार्ड में पदस्थ महिला सिपाही का पति बताया जा रहा है।

यह घटना कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंगापुर बस्ती का है। महिला होमगार्ड सुकृत सिंह कंवर के पति शिव प्रसाद कंवर के साथ कोरबा के सिंगापुर बस्ती में रहती है।
सोमवार की दरमियानी रात महिला सिपाही नाइट ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने घर पर मौजूद शिव प्रसाद के गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया और फरार हो गया। इस हमले से शिव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई है। हत्या की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु किया। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
उच्च अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने रात भर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को सरगर्मी से तलाश रही है। मृतक के गर्दन पर बेहद गंभीर चोटें आई है।
शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। हत्या में इस्तेमाल किए गए खून से सने कुल्हाड़ी को घर के आंगन से बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *