उप सरपंच संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न, संतोष जायसवाल बने अध्यक्ष

2 Min Read
Advertisement

पंचायत योजनाओं के निष्पक्ष क्रियान्वयन व उप सरपंचों को उनके अधिकारों की जानकारी देना रहा बैठक का मुख्य उद्देश्य

उदयपुर सरगुजा। दिनांक 22 अप्रैल 2025, मंगलवार को विश्राम गृह, उदयपुर (जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़) में उप सरपंच संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री अनिल प्रताप सिंह जी ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री श्यामलाल जायसवाल जी एवं जनपद सदस्य मोहनपुर श्री अर्जुन सिंह जी उपस्थित रहे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्षता के साथ क्रियान्वित करना तथा प्रत्येक नियुक्त उप सरपंच को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी देना था। साथ ही, ग्रामवासियों को सभी योजनाओं से अवगत कराते हुए पंचायत स्तर पर उप सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करना भी संगठन का प्रमुख लक्ष्य बताया गया।


इस अवसर पर सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत सरगांव के उप सरपंच श्री संतोष जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष, शायर पंचायत के उप सरपंच चंद्रबसु यादव एवं महेशपुर की उप सरपंच श्रीमती तुलसीदास को उपाध्यक्ष, सलका के उप सरपंच श्री खेलावन निषाद को सचिव, श्री श्यामलाल यादव को सह-सचिव, सोनतराई के उप सरपंच अमन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, एवं चंद्रिका यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।


बैठक में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप सरपंचों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *