उत्कलमणि उच्च विद्यालय में मना पंडित गोपबंधु जयंती

1 Min Read

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में बुधवार को ओड़िया समाज द्वारा उत्कलमणि उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में पंडित गोपबंधु दास की जयंती मनाया। उत्कलमणी गोपबंधु दास की प्रतिमा पर उपस्थित सभी लोगों ने माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित किया। मौके पर ओड़िया भाषा विकास परिषद झारखंड के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ नागेश्वर प्रधान ने कहा कि पहली बार पंडित गोपबंधु दास केरा राजा ठाकुर लक्ष्मी नारायण सिंहदेव के निमंत्रण पर केरा गांव आए थे।

वहां उन्होंने ओड़िया स्कूल की स्थापना करके सिंहभूम जिला में वह सैकड़ों ओड़िया स्कूल स्थापित किया। सिंहभूम में उन्हें ठाकुर लक्ष्मी नारायण सिंहदेव, पोड़ाहाट के राजा नरपति सिंहदेव, धालभूम के राजा शत्रुघ्न धबलदेव, चैनपुर के वैद्यनाथ महापात्र, कृष्ण चंद्र आचार्य, पूर्ण चंद्र त्रिपाठी, ईश्वरी षाड़ंगी, कान्हु किशोर पाणी, उदित नारायण सिंहदेव, बहारागोड़ा के तारापद षाड़ंगी, ईश्वर चंद्र होता आदि महान व्यक्ति उनको सहयोग कर 365 ओड़िया विद्यालय सिंहभूम जिला में स्थापित किया। मौके पर सचिव दिलीप प्रधान, उत्कल सम्मिलनी पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष प्रदीप्त कुमार दास सचिव अम्बिका चरण दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज प्रधान, पूर्णेन्दु कुमार नंदा, ओडिया एशोसिएशन के गोप चन्द्र दास, प्रधान शिक्षक सुशान्त मोहंती, चन्दन शर्मा, प्रद्युम्न कुम्भकार, राजेश प्रधान, सन्तोष कुम्भकार, अंजलि नायक, रीमा गिरि, सुनिता प्रधान, संगीता प्रधान आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *