आस्था की डगर : जशपुर के 204 श्रद्धालु ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या रवाना

1 Min Read
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में श्रद्धालुओं को प्रभु रामलला अयोध्या धाम के दर्शन का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले के स्थानीय निवासियों को रामलला दर्शन योजना के तहत 14 से 17 जनवरी 2026 तक अयोध्या धाम यात्रा हेतु जिले से कुल-204 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।

जिले के सभी विकास खंड के जनपद पंचायत कार्यालय और नगरीय निकाय से जनप्रतिनिधियों ने अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रवाना किए गए 204 श्रद्धालुओं में जशपुर विधानसभा से 64, कुनकुरी विधानसभा से 67 एवं पत्थलगांव विधानसभा से 73 श्रद्धालु शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *