आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सरगुजा जिले के श्रीगढ़ से नशीला कैप्सूल का पकड़ा जखीरा 4416 नग कैप्सूल के साथ कलीम अंसारी उर्फ जावेद गिरफ्तार जेल दाखिल की कार्रवाई

2 Min Read
Advertisement

आबकारी आयुक्त श्री श्याम धावडे सर के दिशा निर्देश पर, जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली मारकंडे के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम की नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को आज दिनांक 07-08-2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कलीम अंसारी उर्फ जावेद श्रीगढ़ के मैदान में पंचायत भवन के पास मैदान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है मुखबिर की सूचना के विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने श्रीगढ़ मैदान के घेराबंदी की जैसे ही सरकारी वहां वहां पहुंच एक व्यक्ति बोरा लेकर भागने लगा उसे दौड़ा कर नगर सैनिक द्वारा पकड़ा गया

पूछने पर उसे व्यक्ति ने अपना नाम कलीम अंसारी उर्फ जावेद बताया उसके हाथ में रखें बोरी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में SPASMO PROXYVON PLUS   कैप्सूल बरामद किया गया गिनती करने पर 4416 नग कैप्सूल होना पाया ,,आरोपी कलीम अंसारी उर्फ जावेद को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22C के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश प्रदान किया।।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ मुख्य आरक्षक  रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं नीरज चौहान महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Share This Article
Leave a Comment