आपको बता दे की राजगांगपुर का ट्रक मालिक संघ बहुत पुराना संघ है जिसका चुनाव प्रत्येक वर्ष नियमानुसार संपन्न कराई जाती है।

1 Min Read
Advertisement

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बीते कल चुनाव कराया गया। इस संघ में 460 ट्रक मालिक सदस्य हैं, जिसमें 410 सदस्यों ने मतदान किया। 

चुनावी नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर जगन्नाथ यादव 233 मत पाकर विजई हुए हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंदी मनोज बैंक को 173 मत मिले। सचिव पद पर राकेश नंदा को को 272 मतों से विजयी हासिल हुई है वही उनके प्रतिद्वंदी दिलीप कुमार साहू को 137 मत हासिल हुआ। कार्यकारिणी अध्यक्ष में कुलदीप सिंह 261 वोट पाकर विजता हुए। कोषाध्यक्ष पद पर रणवीर सिंह 273 वोट पाकर विजयी हुए।

  उपाध्यक्ष पद A मे मोहम्मद आबिद आलम, उपाध्यक्ष पद B में हरदीप सिंह, संयुक्त सचिव A में  तनवीर आलम संयुक्त सचिव B में  चंदन सिंह ने विजय हासिल किया।यहाँ चुनाव प्रातः 8:00 बजे से चालू हुआ और 4:00 बजे तक मतदान संपन्न हुई। संध्या 7:00 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित की गई। विजयी सदस्यों ने जीत का श्रेय ट्रक मालिक सदस्यों को दी है और ट्रक मालिकों की समस्या पर हर संभव साथ देने का आश्वासन दिया।


 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *