डीआरएम ने कहा गेट का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा लोगों को आवाजाही में नहीं होगी दिक्कत
10 बजे के बाद गेट में नियोजित होंगे सुरक्षाकर्मी
चक्रधरपुर । शहर के लाल गिरजा के पास स्थित आदिवासी मित्र मंडल के समीप रेलवे कालोनी की ओर से एनएच-75 ई को जोड़ने वाली सड़क को रेल प्रशासन के द्वारा बंद करने के मंशे से यहां पर लोहे के गेट लगाने का स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध किया गया है। पिछले तीन दिन पहले यहां पर गेट एवं लोहे का दरवाजा के लिए सड़क के दोनों किनारे में लोहे फ्रेम लगाया गया था।
लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया जिससे रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि यह सड़क बंद नहीं किया जाएगा लेकिन सुरक्ष के दृष्टिकोण से यहां एक गेट और दरवाजा लगाया जाएगा। शनिवार को गेट में लोहे का दरवाजा लगाने के लिए रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर लोहे का दरवाजा लेकर आए और उसे लगाने की पक्रिया शुरु किया किया था कि आदिवासी मित्र मंडल एवं भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा इसका विरोध किया गया। काफी गहमा गहमी के बाद सोमवार को डीआरएम से बाजचीत करने एवं इस सबंध में उनके गेट न लगाने का अनुरोध किए जाने का तय हुआ।
इस क्रम में 10 नवंबर यानि सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षांड़गी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात किया और आदिवासी मित्र मंडल के समीप के सड़क को बंद न करने की मांग की गई। भाजपाई ने तर्क दिया कि इस सड़क से शहर के आसपास लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों का आवागमन होता है साथ ही कई महत्वपूर्ण स्कूलों के छात्र छात्राएं इसी मार्ग से चलकर स्कूल पहुंचते है।
इस सड़क के बंद दो जाने से शहर के एक बड़ी आवादी को आवाजाही के लिए दिक्कत होगा। डीआरएम तुरुण हुरिया ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां गेट लगाया जा रहा है। पूरे रेल क्षेत्र में इस प्रकार के पांच गेट लगाए जा रहे हैं। आम दिनों की तरह यह सड़क हमेशा खुला रहेगा। लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
10 बजे के बाद गेट बंद होगा लेकिन यहां गेट में सुरक्षाकर्मी नियोजित होंगे एवं उनके सहमति से वाहन या लोगों का सड़क पर प्रवेश या आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। हुरिया के संतोष जनक उत्तर के बाद भाजपाई वापस लौटे। मौके पर भाजपा की ओर से अशोक षांड़गी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता पवन शंकर पांडे, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, संतोष मुंडा, रोहित प्रधान, सुभाष प्रधान, लेलित मोहन गिलुवा, सोमनाथ रजक, आशिष वर्मा, कृतिवास प्रधान, चदं्रदीप प्रधान, राजेश पाश्वान सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल थे।
आदिवासी मित्र मंडल के सदस्यों ने सांसद से लगाई गुहार
आदिवासी मित्र मंडल सड़क को बंद न करने के लिए सांसद जोबा माझी को हस्तक्षेप करने की मांग की है। आदिवासी मित्र मंडल के सदस्यों ने सांसद से गुहार लगाया वे फोन से डीआरएम को इस सार्वजनिक और महत्वपूर्ण सड़क को बंद करने के लिए दवाब बनाएं। आदिवासी मित्र मंडल के कालिया जामुदा ने कहा कि सांसद ने इसका संज्ञान लिया है।
