अहमदाबाद: स्व. सत्येंद्र मिश्रा की श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

2 Min Read
Advertisement

अहमदाबाद, 31 जनवरी। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) ने स्व. सत्येंद्र मिश्रा की असामयिक निधन पर शाहीबाग स्थित सर्किट हाउस में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। पत्रकारिता जगत में उनके निधन से गहरी शोक लहर दौड़ गई है।


पत्रकारों और संगठन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा में संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से उपस्थित थे: जिग्नेश कालावड़िया (राष्ट्रीय अध्यक्ष), जे. पी. जडेजा (राष्ट्रीय सलाहकार), बाबूलाल चौधरी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), मिन्हाज मलिक (प्रदेश संयोजक), जेणुभा वाघेला (प्रदेश अग्रणी), महेंद्रभाई पटेल। इसके अतिरिक्त अहमदाबाद शहर के 300 से अधिक पत्रकारों ने स्व. मिश्रा को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने उनके पत्रकारिता के प्रति समर्पण और मृदु स्वभाव को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।


परिवार को संगठन का आश्वासन और समर्थन

श्रद्धांजलि सभा में स्व. सत्येंद्र मिश्रा के परिजन भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालावड़िया ने कहा, “सत्येंद्र मिश्रा केवल एक अध्यक्ष नहीं थे, बल्कि पत्रकार सुरक्षा समिति के मजबूत स्तंभ थे। संगठन हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ा रहेगा और भविष्य में हर प्रकार की मदद प्रदान करेगा।”


पत्रकारिता में योगदान की याद

सत्येंद्र मिश्रा की पत्रकारिता और समाज के प्रति समर्पण को उपस्थित पत्रकारों और पदाधिकारियों ने याद किया। उनके योगदान और संवेदनशील नेतृत्व को श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *