अवैध सड़क निर्माण का आरोप

By
Advertisement
Advertisement

राजगांगपुर:- राजगांगपुर प्रखण्ड पानपोष पंचायत के लेंगडाटोली मे अवैध सड़क निर्माण का आरोप लगाया गया है आपको बता दे प्रशासन की ओर से लेंगडाटोली से फार्म हाउस तक बेसरकारी जमीन पर सड़क का निर्माण किया गया है गौरतलब है कि अधिकारियों और जनता के प्रति प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से उक्त सड़क का निर्माण करने का आरोप है ।

कई स्थानों पर सड़क न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ , लेकिन प्रशासन और जन प्रतिनिधि इसे नजरअंदाज कर प्रभावशाली लोगों के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं जिसे लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है, जगह-जगह सड़क नहीं होने के कारण यातायात की समस्या पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है। आपको बताते चले कि सरकारी काम शुरू करने के पहले नाम फलक लगाने का नियम है फिर भी काम शुरू होने से पहले नेम प्लेट नहीं लगाई गई है जिसे लेकर प्रशासन के कार्यप्रणाली पर संदेह सृस्टी हो रही है इस कार्य को तत्काल रोककर उचित स्थानों पर सड़क बनाने की मांग जनसाधारणों द्वार की जा रही है ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *