अवैध शराब के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.320 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

2 Min Read

जशपुर। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पत्थलगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम तमता में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

बड़ी कार्रवाई:
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तमता निवासी हेमंत यादव अपनी डेली नीड्स दुकान के बगल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर रखे हुए है और उसे बिक्री करने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर एसडीओपी ध्रुवेश जयसवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

शराब जब्ती और गिरफ्तारी:
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी हेमंत यादव (पिता – स्व. दिलेश्वर यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी तमता, थाना पत्थलगांव) के कब्जे से कुल 13.320 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 10,100 रुपये आंकी गई है। जब्त शराब में हावर्ड्स कंपनी का बीयर (6 नग), गोल्डन गोवा व्हिस्की (8 नग), रॉयल स्टेज व्हिस्की (9 नग) और मैकडोनल्ड नंबर-1 व्हिस्की (18 नग) शामिल हैं।

कानूनी कार्रवाई:
आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत पांडे, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक और आरक्षक अजय खेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर सख्त नजर रखी जा रही है, और इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *