अवैध पुल निर्माण पर भड़के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा अल्टीमेटम वाला ज्ञापन

1 Min Read
Advertisement

रायगढ़/खार सार@दीपक शोभवानी :- प्रेम गोवर्धनपुर क्षेत्र में केलो नदी पर कथित तौर पर अवैध पुल निर्माण के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि उद्योगपति मुन्ना पाठक ‘जिला अधिकारियों से सेटिंग’ का हवाला देकर बड़े वाहनों से माल ढुलाई के लिए पुल बना रहे हैं, जिससे केलो नदी प्रदूषित हो रही है और धूल से 25 हजार लोगों को अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं।



ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम-ग्राम पंचायत सीमा में बन रहा पुल पूरी तरह अवैध है। इससे आसपास के लोगों को दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। “कुछ उद्योगपतियों के निजी लाभ के लिए हमारी जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती,” एक ग्रामीण ने गुस्से में कहा।

ग्रामीणों ने पुल पर तत्काल स्टे लगाने और निर्माण कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

कलेक्टर कार्यालय ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *