अरनपुर क्षेत्र से 01 लाख का कुख्यात ईनामी नक्सली गिरफ़्तार

2 Min Read
Advertisement

दंतेवाड़ा । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिंग में वृद्वि हुई है और लगातार सक्रिय माओवादियों की धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है।इस थाना अरनपुर के ग्राम बुरगुम नीलावाया क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की आसूचना मिलने पर डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स की टीम नक्सल गश्त सर्च अभियान और एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही के लिए थाना क्षेत्र में रवाना हुए थे की सर्चिंग के दौरान ग्राम बुरगुम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम आयता मरकाम होना बताया। टीम द्वारा इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई बाद डीआरजी कार्यालय में संदेही को लाकर विस्तृत पूछताछ करने पर संदेही ने नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना स्वीकार किया साथ ही थाना अरनपुर के अरनपुर IED ब्लास्ट, विधानसभा चुनाव के दौरान IED लगाना, पुलिस बल पर हमला, ग्रामीणों की जनदालत में हत्या जैसी 08 विभिन्न मामलों में अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी आयता मरकाम बुरगुम पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्यरथ था। जिस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 लाख का इनाम घोषित है। आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *