अनेक लोगों ने छोड़ा भाजपा का साथ, थामा कांग्रेस का दामन, अनदेखी और उपेक्षा का लगाया आरोप

2 Min Read
Advertisement

बलरामपुर। बलरामपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम कोठपाली में अनेक लोगों ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे गांव में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया है। भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया।

इस अवसर पर गांव के लोगों ने भाजपा पर अनदेखी और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें विकास कार्यों में कोई सहयोग नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस का दामन थामने का फैसला किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही एक उम्मीद थी कि क्षेत्र का चहुॅमुखी विकास होगा और कार्यकर्ताओं को हर संभव सहयोग मिलेगा, किंतु हमेशा उनका उपेक्षा हुआ। नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से कांग्रेस में जोश देखने को मिला है। इस दौरान मौके पर उपस्थित कांग्रेस के पूर्व महापौर अजय तिर्की एवं अन्य कांग्रेस नेताओं का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व महापौर अजय तिर्की, नन्हे लाल गुप्ता, राजू सिंह, संजीव गुप्ता, समारबहदुर सिंह, अरुण, सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता सहित ग्राम के लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *